अपराध
दुकान में घुसकर तोड़फोड़-मारपीट, मुकदमा दर्ज
Loading...
Loading...
वाराणसी। खोजवां बाजार निवासी गौरव कुमार की दुकान पर गत मंगलवार रात हुई मारपीट और तोड़फोड़ के मामले में भेलूपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। गौरव का आरोप है कि ओम यादव, सोनू वर्मा, रितेश सिंह और अंशू, 20-25 अज्ञात लोगों के साथ लाठी-डंडे लेकर उनके दुकान और घर में घुस आए।
Loading...
इस हमले के दौरान गौरव के छोटे भाई नवीन को भी चोटें आईं। मारपीट की यह घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। गौरव का कहना है कि इससे पहले भी आरोपियों ने अगस्त में उन पर हमला किया था।
Continue Reading
