Connect with us

अपराध

दुकान में गहने देखने पहुंचे, एक जोड़ी कंगन लेकर फरार

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। अर्दली बाजार स्थित एक आभूषण की दुकान में गहने खरीदने के बहाने पहुंचे एक महिला और दो पुरुष ने बड़ी ही चालाकी से दुकानदार को बातों में उलझाया और मौका पाते ही सोने का एक जोड़ी कंगन लेकर फरार हो गए।

Loading...

घटना के बाद जब दुकानदार को कंगन गायब होने का पता चला तो उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी। अज्ञात महिला और दोनों पुरुषों के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। इस घटना से इलाके के व्यापारियों में दहशत का माहौल है। व्यापारी संघ ने सुरक्षा बढ़ाने और सतर्कता बरतने की अपील की है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page