Connect with us

वाराणसी

दी होम्योपैथीक मेडिकल एसोसिएशन आफ इंडिया द्वारा धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्र दिवस

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट – प्रदीप कुमार
वाराणसी। 76वां स्वात्रंता दिवस जो पूरे देश में बड़े उल्लास एवं गर्मजोशी के साथ मनाया गया। इस अवसर पर दी होम्योपैथीक मेडिकल एसोसिएशन आफ इंडिया,वाराणसी के कार्यालय पत्रकारपुरम, गिलट बाजार स्थित कुंजन होम्योपैथिक क्लीनिक के प्रांगण में शहर के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ विनोद मिश्रा द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के तौर पर पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष डॉ वी.के. पाण्डेय जी रहे। डॉ वी.के. पाण्डेय जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि होम्योपैथी आज विश्व की दूसरे नंबर की पैथी बनकर उभरी है, किसी भी तरह की पुरानी एवं जटिल बिमारियों के निदान में यह पूर्णतया सक्षम है, कोरोना महामारी में जिस तरह होमियोपैथी ने कार्य किया उसको पूरा देश भुला नहीं सकता। उन्होंने सभी चिकित्सकों से आह्वान किया की जितना हो सके लोगों को जागरुक करने का कार्य करें ताकि होम्योपैथी जन जन तक पहुंच सके। उन्होंने बताया कि करोना महामारी के दौरान होम्योपैथी पूरे देश में प्रथम पंक्ति में खड़ी दिखी। हम चिकित्सकों को ऐसे ही कार्य करने की जरूरत है। इस अवसर पर दी होम्योपैथीक मेडिकल एसोसिएशन ऑफ इंडिया उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष डॉ एस पी सिंह एवं सयुक्त सचिव डॉ अम्बरीष कुमार राय की गरिमामय उपस्थिति रही। संयुक्त- सचिव डॉ अम्बरीष कुमार राय ने कहा कि संपूर्ण विश्व में होम्योपैथी ही सबसे प्रभावी व सुरक्षित पैथी है अतः हमें लोगों को और होम्योपैथी के प्रति जागरूक करने की जरूरत है। इस अवसर पर शहर के गणमान्य चिकित्सकों में डॉ विजय नरायण सिंह, डॉ आर पी सिंह,, डॉ डी.के.पाण्डेय, डॉ मिथिलेश त्रिपाठी, डॉ बी एन शुक्ला, डॉ प्रदीप गुप्ता, डॉ आशुतोष चक्रवर्ती, डॉ विद्या वारिधि, डॉ प्रमोद गुप्ता, डॉ विपिन बिहारी मिश्र, डॉ अजीत सिंह, डॉ अतुल शर्मा, डॉ दिनेश शर्मा, डॉ अविनाश मिश्र, डॉ विनोद पाण्डेय, डॉ योगेश सिंह एवम डॉ डी के गुप्ता की गरिमामय उपस्थिति रही। उपस्थित सभी चिकित्सकों का स्वागत डॉ विजय नारायण सिंह ने किया।

Loading...
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page