Connect with us

वाराणसी

दी स्माल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन का द्विवार्षिक चुनाव हुआ संपन्न

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट – प्रदीप कुमार

Loading...

वाराणसी: दी स्माल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन का द्विवार्षिक चुनाव आज ककरमत्ता स्थित एक होटल में संपन्न हुआ जिसमें एसोसिएशन के अध्यक्ष पद पर राजेश भाटिया ,महामंत्री पद पर नीरज पारिख, कोषाध्यक्ष पद पर राजीव जयपुरिया सर्वसम्मति से निर्विरोध चुने गए ।
राजेश भाटिया ने आभार व्यक्त करते हुए कहा जो दायित्व मुझे दिया गया है उसको एसोसिएशन के 54 साल पुराने गौरवशाली इतिहास को परंपराओं को हम उच्चतम शिखर पर ले जाने का प्रयास करेंगे जिससे पूर्वांचल में औद्योगिकरण में वृद्धि एवं उद्योग चलाने में किसी भी प्रकार की कठिनाई का सामना ना करना पड़े ऐसा एसोसिएशन का प्रयास रहेगा। महामंत्री नीरज पारीख ने धन्यवाद देते हुए उपस्थित सदस्यों से कहा कि जो भी सरकार की नई नीतियां आती हैं उसको क्रियान्वयन कराने के लिए पूरा प्रयास किया जाएगा जिससे नवांकुर उद्योगों में अभिवृद्धि हो तथा औद्योगीकरण से उत्तर प्रदेश की 1 ट्रिलियन इकोनामी को प्राप्त किया जा सके कोषाध्यक्ष राजीव जयपुरिया जी ने एसोसिएशन की सक्रियता में कमी नहीं आने दी आएगी जाएगी और सभी सदस्यों का सहयोग रहा हा है आशा है कि आगे भी इससे ज्यादा ही मिलेगा मुख्य चुनाव अधिकारी एवं संरक्षक राजेश वर्मा एवं उप चुनाव अधिकारी भूपेंद्र कटारिया ने सभी पदों पर आमसहमति, सर्वसम्मति से चुनाव करवाकर एसोसिएशन की परंपरा को कायम रक्खा। प्रशान्त अग्रवाल, ज्ञानेश्वर गुप्ता, अनुपम देवा, कमलेश, मनीष कटारिया, कादिर भाई, शहजाद भाई, एल एन झा, अंजनी सिंह, दिनेश जैन, बृजेश केशरी, विवेक कपूर,मनबोधन सिंह, प्रीतपाल नरूला इत्यादि उद्यमी मौजूद थे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page