चन्दौली
दी एकेडमी इंटर कॉलेज में देशभक्ति गीतों और सामाजिक नाटकों से बच्चों ने बांधा समां
पीडीडीयू नगर (चंदौली)। पड़ाव के बहादुरपुर के दी एकेडमी इंटर कॉलेज में हर साल की तरह इस साल भी ध्वजारोहण बड़े ही अनोखी अंदाज में किया गया। सर्वप्रथम गंगा सरदार के द्वारा तिरंगा झंडा फहराया। इसके बाद तिरंगे रंग में गुब्बारे उड़ाकर खुशी का इजहार किया गया। इनके साथ विद्यालय के प्रबंधक नामवर सिंह प्रधानाचार्य देवराज, उप प्रबंधक राजेश सिंह, प्रधानाचार्य देवराज मुजम्मिल, गौरव उज्जवल के साथ विद्यालय के तमाम कर्मचारी उपस्थित रहे।
इसके बाद विद्यालय के बच्चों द्वारा कई प्रकार के रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। जिसमें कई देशभक्ति गीत जिसके बोल थे मेरे देश की धरती सोना उगले उगले हीरे मोती, मां तुझे सलाम के साथ बहुत सारे देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए गए। इसी के साथ बच्चों द्वारा कई नाटकों का मंचन भी किया गया जो समाज पर आधारित रहा।
इसके बाद विद्यालय के प्रबंधक राजेश कुमार के द्वारा वक्तव्य दिया गया। उन्होंने राष्ट्र को नमन करते हुए बोला कि गणतंत्र दिवस भारत के गौरव सम्मान और संवैधानिक अधिकार का दिन है। 26 जनवरी 1950 को भारत एक संप्रभु लोकतांत्रिक गढ़ राज्य बना स्वतंत्रता सेनानियों महात्मा गांधी, भगत सिंह सुभाष चंद्र बोस और संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जैसे महापुरुषों के साथ ही देश के लिए अनेक ज्ञात अज्ञात बलिदान देने वाले सेनानियों की याद दिलाता है। जिन्होंने हमें आजाद और संवैधानिक भारत दिया। संविधान हमें समानता स्वतंत्रता और भाईचारे का अधिकार देता है और यह बताता है कि कानून के सामने सब बराबर है।
इसके बाद आए हुए अतिथि भी विद्यालय की उपलब्धि बारी-बारी से लोगों को बड़े ही सुंदर अंदाज में बहुत ही बारीकियां से बताया। उन्होंने कहा कि यह विद्यालय इस क्षेत्र का सबसे पुराना विद्यालय होने के साथ-साथ काफी हरा भरा व कई सुविधाओं से सुसज्जित है। कार्यक्रम में आए हुए अतिथियों को प्रबंधक राजेश कुमार के द्वारा माला पहनाकर व अंग वस्त्रम देकर मंच से बारी-बारी से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी बच्चों व अभिभावकों को अल्पाहार देकर विदा किया गया।
