वाराणसी
दीवान ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन द्वारा शिक्षक सम्मान समारोह का हुआ आयोजन
रिपोर्ट – प्रदीप कुमार
वाराणसी। परेड कोठी स्थित एक होटल में बेहद ही उत्साह के साथ शिक्षा के स्तर को ओर ऊंचा उठाने एवं शिक्षा में महत्वपूर्ण योगदान हेतु दीवान ग्रुप, मेरठ एवं उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद, वाराणसी के संयुक्त प्रयास से शिक्षकों के सम्मान हेतु एक छोटा प्रयास किया गया, जिसमें कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि आनंद प्रताप सिंह, ज्वाइंट रजिस्ट्रार, बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी, कर्नल डॉ. नरेश कुमार (एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर, दीवान ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस), मिस. श्रुति अरोरा
(प्रेसिडेंट सी ई ई, न्यू दिल्ली), डॉ हरेंद्र राय, प्रधानाचार्य सनातन धर्म इण्टर कालेज,डॉ. राजीव कुमार (एडमिशन डायरेक्टर, दीवान ग्रुप), डॉ. रंजीत सिंह (एसोसिएट प्रोफेसर, दीवान ग्रुप) एवं कपिल कुमार
(असिस्टेंट प्रोफेसर, दीवान ग्रुप) द्वारा मां सरस्वती जी के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ किया गया।शिक्षकों के सम्मान हेतु यह प्रथम प्रयास वाराणसी क्षेत्र में आयोजित हुआ। जिसमे स्थानीय शिक्षकों के साथ साथ विभिन्न प्रांतों से आए अतिथि भी शामिल हुए। उद्देश्य सिर्फ यह रहा कि शिक्षा के गिरते स्तर एवं विद्यार्थियों में संस्कारों की कमी हेतु क्या क्या ऐसे प्रयास किए जाएं ताकि आने वाली पीढ़ी निश्चित ही संस्कारयुक्त हो एक उज्जवल भविष्य की ओर अग्रसर हो सके।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि आनंद प्रताप सिंह ने अपनी ओजपूर्ण वाणी से स्पष्ट किया कि यह जिम्मेदारी हम समस्त शिक्षकों की बनती है कि हम राष्ट्रीय हित को सर्वोपरि मानते हुए एवं सामाजिक दृष्टिकोण से विद्यार्थियों में ऐसे संस्कारों का दीप प्रज्जवलित करें की वह अपने घर परिवार का नाम तो रोशन करें ही , साथ ही देश हित की भावना से भी ओत – प्रोत हो सके।
अपनी भाषाशैली से सभी को मंत्रमुग्ध करने वाले कर्नल (डॉ.) नरेश कुमार ने अति उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में आए अतिथियों का स्वागत किया। एक शिक्षक समाज में कितनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है, यह अपनी वाणी से स्पष्ट किया। एक शिक्षक ही है जो समाज को एक नई दिशा दे सकते है। यह बढ़े ही गर्व की बात है कि आज दीवान ग्रुप के भी कई विद्यार्थी संस्कारयुक्त हो उच्चपद पर आसीन होकर देश की सेवा कर रहें है। यह सब उच्चकोटि की शिक्षा नीति का ही परिणाम है।
मिस. श्रुति अरोरा ने सभी का आभार प्रकट किया एवं सम्मानित शिक्षकों से एक संकल्प भी लिया कि सभी अपना अपना सौ प्रतिशत देकर शिक्षा को एक नई ऊंचाई देकर एक उज्जवल भविष्य निर्माण में अपनी भूमिका अदा करेंगे।
इस कार्यक्रम को पूर्णरूपेण सफल बनाने में दीवान ग्रुप के डॉ. राजीव कुमार, डॉ. रंजीत सिंह एवं कपिल कुमार का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
