Connect with us

वाराणसी

दीवानी न्यायालय परिसर में लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत शनिवार को सुबह 10 बजे से

Published

on

Loading...
Loading...

लोक अदालत मे निस्तारित मामलो का अपील किसी अदालत मे नही होती-कुमुद लता त्रिपाठी

Loading...

रिपोर्ट:मनोकामना सिंह
वाराणसी। राष्ट्रीय लोक अदालत का 14 मई शनिवार को स्थानीय दीवानी न्यायालय परिसर में सुबह 10 बजे से अपराह्न तक आयोजित किया गया है।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव कुमुद लता त्रिपाठी ने बताया कि इस राष्ट्रीय लोक अदालत में दीवानी सम्बन्धित मामले, बैक ऋण सम्बन्धित मामले, वैवाहिक एवं पारिवारिक झगड़े, राजस्व सम्बन्धित मामले, दाखिल खारिज भूमि के पट्टे, वन भूमि सम्बन्धित मामले, बेगार श्रम सम्बन्धित मामले, भूमि अर्जन से सम्बन्धित मामले, फौजदारी से सम्बन्धित मामले, ट्रैफिक ई-चालान, मोटर वाहन दुर्घटना मुआवजा से सम्बन्धित मामलो का निस्तारण जनपद न्यायालय के अतिरिक्त कलेक्ट्रेट एवं तहसील मे भी सम्बंधित न्यायालयो मे आयोजित किया जायेगा। उन्होने बताया कि इस लोक अदालत मे निस्तारित मामलो का अपील किसी अदालत मे नही होती।
सचिव कुमुद लता त्रिपाठी ने बताया कि शनिवार की राष्ट्रीय लोक अदालत मे 29161 कुल मामले (परिवार न्यायालय-48, बिजली 344, सिविल वाद 394, एएनआई एक्ट 200, एमएसीटी एक्ट 98, बैक 13582, राजस्व 8310 क्रिमनल 6185) मामले निस्तारण हेतु लगे है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page