Connect with us

गोरखपुर

दीपों से जगमगाया राप्ती तट, गोरखपुर जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने मनाई देव दीपावली

Published

on

गोरखपुर। देवउठनी एकादशी के पावन अवसर पर शनिवार की शाम राप्ती नदी तट पर दीपों की अद्भुत छटा बिखर उठी। गोरखपुर जर्नलिस्ट एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित देव दीपावली महोत्सव में पूरा तट 5001 दीपों की आलोकमालाओं से जगमगा उठा। आतिशबाजियों की रंगीन चमक और भक्तिमय संगीत के बीच उपस्थित जनसमूह “जय माता राप्ती” के जयघोष से गूंज उठा।

इस अवसर पर संगठन के अध्यक्ष रत्नाकर सिंह ने बताया कि विगत 15 वर्षों से लगातार देव दीपावली का यह भव्य आयोजन राप्ती नदी तट पर किया जा रहा है। इस बार भी पत्रकारों और समाजसेवियों ने मिलकर पूरे उत्साह के साथ राप्ती तट की सफाई कर दीपों से सजावट की और माता राप्ती की विधिवत पूजा-अर्चना एवं आरती संपन्न की।

उन्होंने कहा कि यह आयोजन केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि प्रकृति, नदी और जीवन के प्रति आभार प्रकट करने का प्रतीक है। श्री सिंह ने बताया, “मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के लंका विजय के उपरांत अयोध्या आगमन पर देवताओं ने भी दीपावली मनाई थी। बाद में उन्होंने देवलोक में देव दीपावली के रूप में उसी परंपरा को आगे बढ़ाया।”

अध्यक्ष श्री सिंह ने आगे कहा, “नदियां जीवन का श्रोत होती हैं। वे भेदभाव नहीं करतीं — न उनका कोई पराया होता है, न अपना। वे सबको समान रूप से पोषित करती हैं। माता राप्ती की आरती कर हम उनके जीवनदायिनी स्वरूप के प्रति अपनी कृतज्ञता ज्ञापित करते हैं।”

कार्यक्रम की विशेषता यह रही कि इसमें शवदाह कर्म में लगे परिवारों के बच्चों को भी आमंत्रित किया गया, जिन्होंने पत्रकारों के साथ मिलकर दीप जलाए और आतिशबाजियों के बीच दीपावली का आनंद लिया। इससे कार्यक्रम को सामाजिक समरसता और संवेदनशीलता का विशेष स्वरूप प्राप्त हुआ।

Advertisement

कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण के साथ देव दीपावली का यह भव्य आयोजन संपन्न हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पत्रकार, समाजसेवी और आमजन उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से वहाब खान, मनोज श्रीवास्तव गणेश, अरुण सिंह, मृत्युंजय शंकर सिंह, अखिलेश चंद, जगदीश लाल श्रीवास्तव, अनिल शर्मा, अजीत यादव, रामशंकर यादव, शीलवर्धन प्रताप सिंह, अरकान आलम, नीरज सिंह, मौली शेखर सिंह, जयप्रकाश प्रजापति, सूरज शर्मा, ओंकार सिंह, यूसुफ वहाब, चंद्र कुमार, अमन मिश्रा, रितेश मिश्रा, राधेश्याम प्रजापति, राजेश मणि, पंकज श्रीवास्तव, भूपेंद्र द्विवेदी, प्रशांत श्रीवास्तव, विनय सिंह, प्रिंस पांडे, दुर्गेश यादव, मनोज यादव, नैमिष तिवारी, राज श्रीवास्तव, ओमकार धर द्विवेदी, प्रमोद टेकरीवाल, पंकज झा, राजेंद्र तिवारी, दिलीप सिंह, अरविंद चौरसिया, सुनील शर्मा, राजीव सिंह वैद्य, प्रदीप त्रिपाठी, शशिभूषण ओझा, शैलेंद्र सिंह, राकेश रावत, श्वेता यादव, सोनी शुक्ला, दयाराम सोनकर, अजय पटवा, विष्णु, अदिति राय, नीलम वर्मा, दिव्येंदु, पल्लू सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

राप्ती तट पर दीपों का यह अनुपम दृश्य देखने के लिए आसपास के क्षेत्र से भी लोग बड़ी संख्या में पहुंचे और सभी ने इस भव्य देव दीपावली के आयोजन को गोरखपुर की गौरवपूर्ण परंपरा बताया।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page