Connect with us

वाराणसी

” दीपावली पर गंगा में न बहाएं घर की बची हुई पूजन सामग्री और गंदगी – नमामि गंगे की अपील “

Published

on

Loading...
Loading...

” नमामि गंगे ने अस्सी घाट पर चलाया स्वच्छता अभियान “

दीपावली के पूर्व और बाद में अक्सर लोग घर में पूजन किए गए प्रतिमाओं और पूजन सामग्रियों को गंगा में विसर्जित कर देते हैं। रविवार को अस्सी घाट पर गंगा और उसकी सहायक नदियों में घर की बची हुई बासी पूजन सामग्रियों और गंदगी को विसर्जित नहीं करने का संदेश देकर नमामि गंगे ने गंगा तट पर स्वच्छता की। राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन द्वारा चलाए जा रहे निर्मल गंगा अभियान के तहत स्वयं सेवियों ने गंगा को स्वच्छ बनाए रखने के लिए अस्सी घाट पर लोगों को जागरूक किया और सफाई अभियान चलाया।

उन्होंने कहा कि आमजन के जागरूक होने से ही गंगा को निर्मल बनाया जा सकता है। स्वच्छता की अपील के दौरान नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक व नगर निगम स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर राजेश शुक्ला ने कहा कि पूजा-पाठ में इस्तेमाल होने वाली हर सामग्री का अपना महत्व है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इन पूजन सामग्री के इस्तेमाल से घर में सुख-समृद्धि लाई जा सकती है ।

इन सामग्रियों को नदियों में बहाने से पर्यावरण प्रदूषित होता है । कहा कि स्वच्छता केवल सफाई कर्मियों और सरकारी विभागों की जिम्मेदारी नहीं है। यह खुद की भी जिम्मेदारी है। हम अपनी सोच बदलें, स्वच्छता हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। आयोजन में प्रमुख रूप से नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक व नगर निगम ब्रांड एंबेसडर राजेश शुक्ला, महानगर प्रभारी पुष्पलता वर्मा, सी.एल. वर्मा, निधी वर्मा, शिवानी मिश्रा, शुभ शर्मा आदि उपस्थित रहे ।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page