Connect with us

वायरल

दिवाली-छठ पूजा पर चलेंगी यूपी रोडवेज की 4,000 अतिरिक्त बसें

Published

on

Loading...
Loading...

ड्राइवर-कंडक्टर की छुट्टियां रद्द

लखनऊ। दिवाली और छठ पूजा पर यात्रियों की सुविधा के लिए रोडवेज प्रशासन ने कमर कस ली है। इस दौरान यात्रियों की आवाजाही को सुगम बनाने के लिए 4,000 अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी। इन बसों को जरूरत के हिसाब से विभिन्न रूटों पर लगाया जाएगा।

रोडवेज के एमडी मासूम अली सरवर ने अधिकारियों को बसों को दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि दिल्ली से लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, अयोध्या के लिए विशेष बसें चलाई जाएंगी। दिल्ली से आने वाले यात्रियों की संख्या अधिक होने के कारण इस रूट पर सबसे ज्यादा बसें लगाई जाएंगी।

चालकों-परिचालकों को मिलेगा अतिरिक्त भत्ता –
दीपावली से छठ पर्व तक रोडवेज चालकों-परिचालकों को बस संचालन पर 350 रुपये रोजाना अतिरिक्त देने का फैसला किया गया है। परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस अवधि में रोडवेज बसों को शत-प्रतिशत चलाने के निर्देश दिए गए हैं।

Advertisement

कर्मचारियों को नहीं मिलेगी छुट्टी –
दीपावली से छठ पर्व तक विशेष परिस्थितियों को छोड़कर अधिकारियों व कर्मचारियों को छुट्टी नहीं दी जाएगी। कार्मिकों की ड्यूटी रोस्टर के अनुसार लगाई जाएगी। प्रवर्तन दलों को क्षेत्रों में निकलकर जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। चालकों-परिचालकों का ब्रेथ एनेलाइजर टेस्ट भी कराया जाएगा।

कितना मिलेगा प्रोत्साहन राशि

  • चालकों-परिचालकों को न्यूनतम 12 दिनों में उपस्थित होकर दैनिक रूप से निर्धारित औसत 300 किमी. प्रतिदिन का संचालन करना होगा। तभी उन्हें 350 रुपये रोजाना की दर से एकमुश्त 4200 रुपये का विशेष प्रोत्साहन भत्ता मिलेगा।
  • अगर कर्मचारी 13 दिन की पूर्ण प्रोत्साहन अवधि तक कुल ड्यूटी मानकों के अनुरूप करते हैं तो उन्हें 400 रुपये प्रति दिवस की दर से प्रोत्साहन राशि 5200 रुपये दिए जाएंगे।
  • प्रोत्साहन अवधि में 13 दिन लगातार ड्यूटी करने वाले कार्यशाला के कर्मचारियों को एकमुश्त 2100 रुपये व 12 दिन ड्यूटी करने वालों को 1800 रुपये प्रोत्साहन मिलेगी।
  • क्षेत्रीयेत्रीय प्रबंधकों को 10,000 रुपये और सेवा प्रबंधकों को 5,000 रुपये दिए जाएंगे।

अतिरिक्त बसों से बढ़ेगी बसों की संख्या –
अतिरिक्त बसों के चलने से रोडवेज के बेड़े में 11 हजार बसें से बढ़कर 15 हजार बसें हो जाएंगी। सभी सेवा प्रबंधकों और फोरमैन को बसों को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए हैं जिससे यात्रियों को कोई असुविधा न हो।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page