Connect with us

वाराणसी

दालमंडी ध्वस्तीकरण प्रकरण: तीन माह बाद सपा नेता ईमरान अहमद रिहा

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। दालमंडी ध्वस्तीकरण प्रकरण में निरुद्ध समाजवादी पार्टी के नेता ईमरान अहमद को सोमवार की रात करीब आठ बजे जिला कारागार से रिहा कर दिया गया। लगभग तीन माह से वे जेल में बंद थे। उल्लेखनीय है कि दालमंडी क्षेत्र में हुए ध्वस्तीकरण अभियान के दौरान ईमरान अहमद ने प्रशासन की कार्रवाई का विरोध जताया था, जिसके बाद उनके विरुद्ध कई मुकदमे दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। सोमवार को रिहाई के बाद जिला कारागार के बाहर सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

इस अवसर पर पूर्व महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा “विश्वकर्मा”, दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी किशन दीक्षित, पूर्व विधायक अब्दुल समद अंसारी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे और माल्यार्पण कर उनका अभिनंदन किया।

Loading...

रिहाई के दौरान महेंद्र सिंह “विक्रम”, शादाब अशरफ, अदनान खान, आरिफ अहमद, शादिक रहमत, जावेद खान, तोहित खान समेत अनेक समर्थक मौजूद रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page