Connect with us

वाराणसी

दशहरा-दुर्गापूजा के पहले नगर निगम की सड़कें होगी चमाचम

Published

on

Loading...
Loading...

नगर निगम वाराणसी द्वारा आगामी पड़ने वाले पर्वों के पहले बरसात में खराब हुई सड़कों को युद्ध स्तर पर ठीक कराने की कार्यवाही प्रारंभ कर दी गई है। महापौर अशोक कुमार तिवारी ने इस संबंध नगर आयुक्त को निर्देशित किया गया है। नगर आयुक्त द्वारा मुख्य अभियन्ता को तत्काल ऐसी सड़कों को चिन्हित करने के निर्देश दिए गए। नगर निगम ने इस प्रकार की सड़कों का सर्वे कार्य पूर्ण कर लिया गया, जिसमे रूपये 6.77 करोड़ की लागत से 32 सड़कों का रेस्टोरेशन का कार्य कराया जाएगा तथा 4.31 करोड़ की लागत से 87 सड़कों पर पैच वर्क कराया जाएगा।

Loading...

महापौर द्वारा सभी कार्य आगामी आने वाले पर्वों के पहले पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही महापौर के द्वारा पूरी गुणवत्ता के साथ कार्य कराने के लिए निर्देशित किया है।महापौर के द्वारा महाप्रबंधक जलकल को निर्देशित किया गया कि नवरात्रि एवं दुर्गापूजा के पूर्व सभी सीवर लाइन की सफाई करा ली जाये तथा नगर स्वास्थ्य आधिकारी को निर्देशित किया गया कि सभी पूजा पंडालों एवं मंदिरो के आसपास साफ सफाई एवं कीटनाशक दवाओ का छिड़काव कराया जाये।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page