गाजीपुर
दलित उत्पीड़न का मामला फर्जी, भाजपा का धरना स्थगित
जमानिया (गाजीपुर)। भाजपा जिला अध्यक्ष सुनील सिंह के निर्देश पर नगर पालिका के वर्तमान मुखिया द्वारा सफाई कर्मचारी संतोष रावत के जरिए कराए गए फर्जी दलित उत्पीड़न मामले के विरोध में चल रहा भाजपा का धरना स्थगित कर दिया गया।
धरना स्थल पर पूर्व विधायक प्रतिनिधि परीक्षित सिंह, रामशंकर उपाध्याय सहित अन्य भाजपा पदाधिकारियों ने आंदोलनकारियों को आश्वासन दिया कि इस मामले में न्याय सुनिश्चित कराने के लिए प्रयास जारी रहेंगे। धरने का नेतृत्व कर रहे पूर्व सभासद नारायण दास चौरसिया ने आठ दिनों से चल रहे इस विरोध प्रदर्शन को समाप्त करने की घोषणा की।
इस दौरान धरना स्थल पर बड़ी संख्या में भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रमुख रूप से रमाशंकर उपाध्याय, रविंद्र राय, अरविंद सिंह, अवधेश सिंह, मदन राम, व्यापार मंडल अध्यक्ष सतीश जायसवाल, सभासद सुरेंद्र चौधरी साहू, विकास जायसवाल, अंजनी गुप्ता, पूर्व सभासद वृजेश जायसवाल, वीरेंद्र सिंह मौर्या, पंकज निगम, संतोष वर्मा और विपिन श्रीवास्तव शामिल रहे।
नेताओं ने स्पष्ट किया कि फर्जी दलित उत्पीड़न मामले को समाप्त कराने के लिए प्रशासन से संवाद किया गया है और जल्द ही समाधान की उम्मीद है। उन्होंने आंदोलनकारियों को भरोसा दिलाया कि पार्टी हर स्तर पर उनके साथ खड़ी है और न्याय सुनिश्चित करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेगी।
धरने के समाप्त होने के बाद नेताओं ने इसे कार्यकर्ताओं की एकजुटता और संघर्ष का प्रतीक बताया और कहा कि पार्टी ऐसे मामलों में हमेशा दलितों और अन्य पीड़ितों के साथ खड़ी रहेगी।
