Connect with us

अपराध

दरोगा को संदिग्ध परिस्थितियों में लगी गोली, ट्रामा सेंटर रेफर

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट – मनोकामना सिंह

वाराणसी। सारनाथ शक्तिपीठ के पास रहने वाले चितईपुर थाने के इंस्पेक्टर मनीष सिंह गोली चलने से घायल हो गए हैं। फिलहाल उन्हें पुलिस और परिजन पहले सिंह मेडिकल और स्थिति खराब होने पर बीएचयू ट्रामा सेंटर लेकर गए हैं। सूचना के अनुसार गोली इन्स्पेक्टर की ठुड्डी में लगी है और सिर से निकल गई है।

Loading...

प्राप्त जानकारी के अनुसार 2012 बैच के दरोगा मनीष सिंह मूल रूप से रोहतास बिहार के रहने वाले है। लल्लापुरा चौकी प्रभारी भी रहे है, और कपसेठी थाने पर तैनात भी रहे है। आजकल पोस्टिंग चितईपुर थाने पर है।

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मनीष सिंह नामक इंस्पेक्टर अपने सारनाथ स्थित आवास पर अपनी सर्विस रिवाल्वर को लेकर साफ सफाई कर रहे थे कि अचानक ट्रिगर दब जाने से गोली चल गई। वर्तमान में सब इंस्पेक्टर की स्थिति स्थिर बताई गई है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page