Connect with us

राज्य-राजधानी

तेलंगाना-छत्तीसगढ़ सीमा पर मुठभेड़ में आधा दर्जन नक्सली ढेर, दो जवान घायल

Published

on

Loading...
Loading...

तेलंगाना-छत्तीसगढ़ की सीमा पर गुंडाला-करकागुडेम वनक्षेत्र में गुरुवार सुबह हुई मुठभेड़ में छह नक्सली मारे गये। इनमें दो महिला नक्सली भी शामिल है। कुछ नक्सली घायल भी हुए हैं। वहीं, दो जवानों को गोली लगी है, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इलाके में सेना का सर्च ऑपरेशन जारी है।

Loading...

तेलंगाना के भद्राद्रि कोठागुडेम जिले के पुलिस अधीक्षक रोहित राज ने बताया कि, छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले की सीमा से लगे तेलंगाना के भद्रादि कोठागुडेम जिले और पिनपाका मंडल करकागुडेम वनक्षेत्र में तड़के हुई मुठभेड़ में ग्रे-हाउंड्स फोर्स के जवानों ने कमांडर लक्ष्मण सहित छह नक्सलियों को मार गिराया। मुठभेड़ में तेलंगाना पुलिस के दो जवान घायल हुए हैं, जिनमें से एक जवान की हालत गंभीर है। जवानों को भद्राचलम के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुठभेड़ में ढेर नक्सलियों की पहचान चालो, दुर्गेश, कुंजा विरैया, तुलसी, शुक्र और कोटो के रूप में हुई है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page