Connect with us

दुर्घटना

तेज रफ्तार वाहन ने ली घर के इकलौते बेटे की जान

Published

on

सेवापुरी (वाराणसी)। जंसा कस्बे में वाराणसी-भदोही मार्ग पर बीती रात एक तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान आदित्य कुमार शर्मा (22) के रूप में हुई है, जो बड़ौरा बाजार का निवासी था। आदित्य पड़ोसी की बाइक लेकर जालपा देवी स्थित ननिहाल गया था। देर रात घर लौटते समय नर्सिंग होम के सामने तेज रफ्तार वाहन ने उसे टक्कर मार दी।

घटना के बाद गश्त पर निकली पुलिस ने आदित्य को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों के अनुसार, आदित्य के पिता सैलून चलाते हैं। बुधवार को ही आदित्य का जन्मदिन था। पांच साल पहले उसके बड़े भाई की मौत हो चुकी थी। अब परिवार में उसकी एक बहन ही बची है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page