Connect with us

वाराणसी

तेज रफ्तार बाइक से टकराकर साइकिल सवार की मौत

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। शिवपुर थानाक्षेत्र के गिलट बाजार पुलिस चौकी के समीप बीती रात बाइक से टकराकर साइकिल सवार की मौत हो गयी। मौके पर जुटी भीड़ ने पुलिस को सूचना दिया और बाइक सवार को पकड़ कर पुलिस के हवाले किया।

मिली जानकारी के अनुसार बीती रात लगभग 9.30 बजे शिवपुर से गिलट बाजार की तरफ साइकिल से जा रहे शिवपुर निवासी 55 वर्षीय सियाराम कुशवाहा को तेज गति से आ रहे नशे में धुत अपाचे बाइक चालक ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर जुटे राहगीरों ने तत्काल पुलिस को सूचना दिया और बाइक चालक को पकड़ कर पुलिस के हवाले किया। घायल को पुलिस दीनदयाल हॉस्पिटल ले गयी जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Loading...

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाइक चालक अत्यधिक नशे में था और वह खुद को सम्भाल नहीं पा रहा था। मृतक के पास झोले में दूध का पैकेट और टिफिन में रोटी रखा था। थाना प्रभारी शिवपुर रविशंकर त्रिपाठी ने बताया कि बाइक चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है, चालक का नाम दानिश है और वह हरहुआ का निवासी है। सूचना मिलने पर परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। मृतक के पुत्र की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page