Connect with us

दुर्घटना

तेज रफ्तार कार की टक्कर से अधेड़ व्यक्ति की मौत

Published

on

Loading...
Loading...

पिंडरा (वाराणसी)। फूलपुर थाना क्षेत्र के सुरही हाईवे पर वाराणसी-जौनपुर मार्ग स्थित प्रेम ढाबा के पास इनोवा कार की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान सुरही गांव निवासी फागु यादव (उम्र लगभग 60 वर्ष) के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, फागु यादव अपनी दुकान बंद कर साइकिल से घर खाना खाने जा रहे थे। करीब 12:30 बजे सड़क पार करते समय जौनपुर की ओर जा रही तेज रफ्तार इनोवा ने उन्हें टक्कर मार दी। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने उन्हें आनन-फानन में पिंडरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, लेकिन हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। दुर्भाग्यवश, अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई।

Loading...

फूलपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद परिजनों में शोक का माहौल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page