Connect with us

अपराध

तीन शातिर चोर गिरफ्तार, कब्जे से ई-रिक्शा की आधा दर्जन बैटरी बरामद

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। जिले की कोतवाली पुलिस टीम ने तीन शातिर चोरों को रविवार को पाताल पुरी मठ के पास नवापुरा से गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से विभिन्न स्थानों से चोरी की कुल 8 ई-रिक्शा की बैटरी बरामद की है। जिसकी कीमत 1,20,000 रुपए है। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्तों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई।

पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर अभियुक्त ने बताया कि, बनारस की गलियों एवं सुनसान रास्तों पर खड़े ई-रिक्शा की बैटरी हम लोग मौका पाते ही चोरी कर लेते हैं जिसे बेचकर अच्छे खासे पैसे मिल जाते हैं। बाद में इन पैसों को हम लोग आपस में बांट लेते थे।

गिरफ्तार हुए अभियुक्तों के नाम आशीष कुमार (20 वर्ष) पुत्र फूलचन्द्र निवासी पंचकोशी रसूलगढ़ थाना सारनाथ, वाराणसी, अंकित मिश्रा (28 वर्ष) पुत्र विनय मिश्रा निवासी रायपुर, थाना बहरियाबाद, गाजीपुर और विकास जायसवाल (26 वर्ष) पुत्र वासुदेव जायसवाल निवासी 37/20A-1 रोपनपुर नटुई, थाना सारनाथ, वाराणसी के रहने वाले है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में राजीव कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक, उप निरीक्षक राम पूजन बिन्द, (चौकी प्रभारी), पीयूष कुमार, कांस्टेबल शिवम भारती, अखिलेश कुमार, आशीष कुमार यादव एवं  धर्मेन्द्र कुमार शामिल रहें।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page