Connect with us

अपराध

तीन युवतियों को हाइवा ने कुचला, दो की मौत

Published

on

Loading...
Loading...

एक गंभीर रूप से घायल

दुमका। रविवार को नोनीहाट-दुमका-भागलपुर स्टेट हाईवे पर हंसडीहा थाना अंतर्गत के कुरमाहाट रेलवे हॉल्ट के पास कुजी गांव में रविवार सड़क किनारे दौड़ रहीं तीन युवतियों को हाइवा से कुचल दिया। दो युवतियों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। एक गंभीर रूप से घायल है। उसका इलाज चल रहा है।

Loading...

प्राप्त जानकारी के अनुसार मौत से आक्रोशित लोगों ने नौ घंटे तक सड़क जाम कर दिया था। इससे चार किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतार लग गई । अधिकारियों के आश्वासन के बाद जाम हटाया गया। तीनों युवतियां झारखंड पुलिस में बहाली को लेकर सड़क किनारे दौड़ रही थीं।

आपको बता दें कि कि मृतका प्रियंका देवी (26 वर्ष) और सोनी देवी (20 वर्ष) दोनों आपस में चचेरी गोतनी थीं। घायल युवती पूजा कुमारी (18 वर्ष) गांव की ही हैं। हादसे और जाम की खबर मिलने पर विधायक प्रदीप यादव भी पहुंचे और पीड़ित परिवार को हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया गया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page