Connect with us

वाराणसी

तालाब में डूबने से दो बालिकाओं की मौत, परिवारजन में मचा हड़कंप

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। चितईपुर थाना अंतर्गत स्थित नारायणी विहार कॉलोनी के पास हनुमान मंदिर पोखरा में नहाने गयी दो बालिकाओं लाड़ो (10 वर्ष) और लवली (6 वर्ष) की डूबने से मौत हो गई। मौके पर चितईपुर थाने की पुलिस ने जांच-पड़ताल करते हुए दोनों बालिकाओं के शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस घटना के बाद मृतक बालिकाओं के परिवारजन में कोहराम मच गया। घर के सदस्यों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। बच्चियों के पिता का नाम संतोष उपाध्याय है और वह पेशे से ऑटो चालक हैं। जबकि मां की मौत पहले ही हो चुकी है।

Loading...

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page