Connect with us

दुनिया

ताइवान में 7.2 तीव्रता के भूकंप से हिल‌ गई गगनचुंबी इमारतें, फिलीपींस-जापान तक झटके

Published

on

Loading...
Loading...

जापान के दो द्वीपों में सुनामी

ताइवान की राजधानी ताइपे बुधवार को भूकंप के जोरदार झटके से दहल गया। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 7.2 रही। भूकंप से भारी तबाही मचाई है। कई लोगों के इमारतों में फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। इससे बिजली की सप्लाई बाधित हो गई है। देशभर में ट्रेन सेवाओं को रोक दिया गया है। भूकंप इतना जबरदस्त था कि इसके बाद जापान के दो द्वीपों पर सुनामी आ गई।

ताइवान में भूकंप से अब तक चार से ज्यादा लोगों की मौत की खबर है, जबकि पचास से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। यह आंकड़ा और भी बढ़ सकता है। भूकंप से ताइवान के पड़ोसी देश जापान के दक्षिणी दीप पर भी भारी तबाही हुई है। कई बहु मंजिला इमारतें भी ध्वस्त हो गई है। सुनामी की चेतावनी जारी कर दी गई है। 1.5 मीटर ऊंची लहरें उठने की संभावना व्यक्त की गई है।

ताइवानी सेंट्रल वेदर ब्यूरो के मुताबिक, यह ताइवान में 25 साल में आने वाला सबसे तेज तीव्रता वाला भूकंप है। इसके पहले 1999 में 7.6 तीव्रता का भूंकप आया था। तब 2 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी।

मौसम विभाग के मुताबिक, भूकंप ईस्ट ताइवान के हुलिएन शहर में आया था और इसका केंद्र धरती से 34 किलोमीटर नीचे था। भारतीय समय के मुताबिक सुबह 5:30 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। कई इमारतें जमींदोज हो गईं, लैंड स्लाइड भी हुई है। कई लोगों के मलबे में दबे होने की खबर है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page