Connect with us

गाजीपुर

तहसील प्रशासन : बंजर भूमि पर अतिक्रमण के खिलाफ चला बुलडोजर

Published

on

Loading...
Loading...

मुहम्मदाबाद (गाजीपुर)। तहसील प्रशासन ने बालापुर गांव में बंजर भूमि पर किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाने के लिए बुलडोजर चलाया। यह कार्रवाई मंगलवार को पुलिस बल की मौजूदगी में संपन्न हुई।

राजस्व निरीक्षक चितरंजन चौहान ने बताया कि बालापुर गांव के मौजा नंबर 312, रकबा 0.433 हेक्टेयर, को सरकारी अभिलेख में बंजर भूमि के रूप में दर्ज किया गया है। मुख्यमंत्री पोर्टल पर दर्ज अजय कुमार पांडेय की शिकायत के बाद इस भूमि का सीमांकन कर अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी किया गया था।

Loading...

अवैध अतिक्रमण में अमरनाथ पांडेय की बाउंड्री वॉल, अजय कुमार पांडेय का करकट और गोपाल यादव का पक्का शौचालय शामिल था। तहसील प्रशासन व पुलिस की संयुक्त टीम जैसे ही गांव पहुंची, अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया।

नायब तहसीलदार विपिन कुमार चौरसिया ने कहा कि बंजर भूमि पर अतिक्रमण हटाने के लिए बुलडोजर की मदद ली गई है। उन्होंने चेतावनी दी कि भविष्य में यदि कोई इस तरह की अवैध हरकत दोहराने की कोशिश करेगा, तो सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान राजस्व निरीक्षक चितरंजन चौहान, क्षेत्रीय लेखपाल विनोद यादव और पुलिस टीम उपस्थित रही। बुलडोजर की कार्रवाई के बाद पूरे गांव में हलचल मच गई।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page