गाजीपुर
तस्करी की योजना नाकाम, 11 गोवंश बरामद
Loading...
Loading...
गाजीपुर। जिले की थाना करण्डा पुलिस टीम ने तस्करी की योजना को विफल करते हुए 11 राशि गोवंश को वध हेतु ले जाते समय एक पिकप वाहन से बरामद किया। यह कार्रवाई पुलिस द्वारा अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।
उपनिरीक्षक बृजेश्वर यादव और उनकी टीम द्वारा बुधवार को क्षेत्र में भ्रमण करते हुए रात्रिगश्त पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान चोचकपुर तिराहे के पास पिकप वाहन संख्या UP67AT8718 को रोका गया। वाहन चालक वाहन से कूद कर भागने में सफल रहा, लेकिन पुलिस ने वाहन से 11 राशि गोवंश (02 गाय, 02 साड़, और 07 बछड़े) बरामद किए, जिन्हें क्रूरता पूर्वक वध के लिए ले जाया जा रहा था।
Loading...
पुलिस ने घटना के आधार पर मु0अ0सं0 06/2025 धारा 3/5A/5B/8 गोवध निवारण अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर लिया है।
Continue Reading
