गाजीपुर
ड्राइवर की बेटी बनी आईएएस
जखनिया (गाजीपुर) जयदेश। कहते हैं कि अगर हौसलों में उड़ान हो तो आसमान भी छोटा लगने लगता है। इसे सच कर दिखाया है जखनिया तहसील के गौरा खास निवासी प्रियंका चौधरी ने। प्रियंका ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में 79वीं रैंक हासिल कर न केवल अपने परिवार का, बल्कि पूरे जनपद का नाम रोशन किया है।
प्रियंका के पिता, नीरा कन्नौजिया, जखनिया एसडीएम के ड्राइवर के पद पर कार्यरत हैं। एक साधारण परिवार से आने वाली प्रियंका की इस सफलता ने साबित कर दिया कि मेहनत किसी संसाधन की मोहताज नहीं होती।
अखिल भारतीय स्तर पर 79वीं रैंक प्राप्त कर उन्होंने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। क्षेत्र में खुशी की लहर: प्रियंका की इस सफलता की खबर मिलते ही गौरा खास और जखनिया तहसील में जश्न का माहौल है। एसडीएम कार्यालय सहित पूरे क्षेत्र के लोग उनके पिता को बधाई दे रहे हैं। प्रियंका की यह सफलता उन सभी युवाओं के लिए प्रेरणा है जो सीमित संसाधनों के बावजूद बड़े सपने देखते हैं।
