वाराणसी
डॉ सैमुअल हैनिमैन की 269वीं जयंती पर किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
Loading...
Loading...
वाराणसी ।”विश्व होम्योपैथी दिवस” के अवसर पर दि होम्योपैथिक मेडिकल एसोसिएशन ऑफ इंडिया वाराणसी द्वारा 269वी डॉ सैमुअल हैनिमैन जयंती समारोह के अवसर पर नमन कर पुष्पांजलि अर्पित की गई तथा मानव होम्यो क्लीनिक, भविष्य निधि कार्यालय-अशोक विहार फेज 1, पहाड़िया पर एक विशाल चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।
Loading...

शिविर में वरिष्ठ चिकित्सक डॉ वी के पाण्डेय, डॉ मानवेश मिश्रा, डॉ बी एन शुक्ला, डॉ अरविंद पटेल, डॉ मनीष पाण्डेय, डॉ विनीत पाठक तथा डॉ संजीव सिंह (डेन्टिस्ट) द्वारा लगभग 250 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उनको निःशुल्क दवाइयां वितरित की गई। शिविर में आए हुए मरीजों का शुगर तथा हीमोग्लोबिन का जांच भी किया गया।
Continue Reading
