Connect with us

गोरखपुर

डॉ. ममता शर्मा ने एनएसएस शिविर में दिया संस्कारों का संदेश

Published

on

Loading...
Loading...

गोलाबाजार (गोरखपुर)। गोला तहसील क्षेत्र के बंशीचंद पी जी कॉलेज चिलवा पर राष्ट्रीय सेवा योजना के सप्त दिवसीय विशेष शिविर के छठवें दिन बतौर मुख्य अतिथि समाजशास्त्र के प्रवक्ता डॉ. ममता शर्मा ने कहा कि भारतीय संस्कृति का गौरव शाली अतीत रहा है। यहां स्वयं नारायण ने अवतार लेकर उच्च मानवीय मूल्यों और आदर्शों को स्वयं धरा धाम पर चरितार्थ किया है। हमारे स्वयं सेवक एवं सेविकाओं को भगवान राम के आदर्शों पर चलकर ही सभी लक्ष्यों की प्राप्ति संभव है।

महाविद्यालय के एनएसएस के प्रतिभागियों द्वारा रैली के माध्यम से जन जागरूकता का संदेश दिया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राणा सत्यप्रकाश सिंह व संचालन डॉ. उमेश मिश्रा ने किया।

महाविद्यालय प्रांगण में मेंहदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रोहित चंद ने सभी अतिथियों का स्वागत एवं आभार प्रकट किया। इस अवसर पर सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं, कर्मचारी, स्वयंसेवक एवं स्वयंसेविकाएं उपस्थित रहे।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page