मिर्ज़ापुर
“डॉ. अंबेडकर ने सच्चे राष्ट्रवादी के रूप में संविधान की आत्मा को परिभाषित किया” : नितिन विश्वकर्मा

बसही (मीरजापुर)। भाजपा नगर मंडल पश्चिमी अनुसूचित जाति मोर्चा ने बसही स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर पार्क में संविधान के शिल्पकार बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पण कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर “हमारा संविधान, हमारा स्वाभिमान” विषय पर गोष्ठी का आयोजन किया गया।
गोष्ठी को संबोधित करते हुए भाजपा नगर अध्यक्ष नितिन विश्वकर्मा ने कहा कि डॉ. अंबेडकर एक सच्चे राष्ट्रवादी थे, जिन्होंने संविधान की आत्मा को परिभाषित किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के विभाजनकारी एजेंडे के खिलाफ बाबा साहेब ने राष्ट्र की रक्षा में अहम योगदान दिया।
उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले 75 वर्षों में कांग्रेस ने बाबा साहेब को अपमानित किया और उनकी धरोहर को नजरअंदाज किया। कांग्रेस की मानसिकता के कारण दशकों तक डॉ. अंबेडकर को भारत रत्न से वंचित रखा गया और पुरानी संसद के सेंट्रल हॉल में उनका चित्र लगाने में भी विलंब हुआ।
भाजपा नेता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बाबा साहेब की धरोहर को सम्मानित किया जा रहा है। उन्होंने अनुच्छेद 370 के निरसन, “सबका साथ, सबका विकास” के मंत्र, पंचतीर्थ के निर्माण और समान नागरिक संहिता के समर्थन के माध्यम से डॉ. अंबेडकर के विचारों को साकार करने का उल्लेख किया।
कार्यक्रम का संचालन नगर उपाध्यक्ष आशुतोष त्रिपाठी ने किया। इस मौके पर नगर उपाध्यक्ष सुरज निषाद, दिनेश कुमार, भगवान दास, रामबाबू गौतम, हिरामनी भारतीय, मगरू राम, विनोद निषाद, दिलीप यादव, नंदलाल, सुभाष मौर्य, जय नारायण यादव, छिन्द लाल, और सौरभ दुबे सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।