राज्य-राजधानी
डीएम-एसपी ने सुनी जनसमस्याएँ
बस्ती। भानपुर तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान जिलाधिकारी कृतिका ज्योत्सना और पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन ने आमजन की शिकायतें सुनकर संबंधित विभागों को शीघ्र एवं निष्पक्ष निस्तारण के स्पष्ट निर्देश दिए।
जनसुनवाई में डीएम ने राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीमों को मौके पर जाकर हर शिकायत की वास्तविकता की जांच करने तथा निर्धारित समय सीमा में समाधान सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि समाधान दिवस का मुख्य उद्देश्य जनता की समस्याओं का प्रभावी और तत्पर निपटारा है, जिसे सभी अधिकारी गंभीरता से निभाएँ।
इसी क्रम में एसपी अभिनन्दन ने भी पुलिस अधिकारियों को प्रार्थना पत्रों के निस्तारण में किसी प्रकार की देरी न होने देने की हिदायत दी। उन्होंने चेतावनी दी कि अनावश्यक विलंब को किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा।
जनसुनवाई के दौरान राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और अपनी समस्याएँ अधिकारियों के सामने रखीं।
