पूर्वांचल
डिवाइडर से टकराई ऑटो, पांच घायल
सैयदराजा (चंदौली)। नेशनल हाइवे दो पर सोमवार की सुबह जेठमलपुर के पास एक ऑटो रिक्शा अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराया। उसमें सवार चालक समेत पांच लोग घायल हो गए। जिसमें चालक सहित दो की हालत चिन्ताजनक बताई गयी है। जिन्हें इलाज के लिए डॉक्टरों ने बनारस स्थित बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया।
मिली जानकारी के मुताबिक, बिहार भभुआ निवासी मीरा देवी की पथरी के आपरेशन होना था। जिसके लिए उनके परिजन लाल बहादुर, द्वारिका प्रसाद, मंजू देवी एवं आटो चालक शिवाजी के साथ वाराणसी स्थित किसी निजी अस्पताल में जा रहे थे। सैयदराजा थाना के जेठमलपुर मोङ राष्ट्रीय राजमार्ग के पास चालक वाहन से नियंत्रण गंवा दिया। जिसके परिणाम स्वरूप वाहन डिवाइडर से जा टकराया। इस टक्कर में आटो पर सवार सभी लोग घायल हो गए हैं। वहीं ऑटो रिक्शा के परखच्चे उङ गए।
सूचना पर घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गयी। जहां चालक शिवाजी चौरसिया और द्वारिका प्रसाद को गंभीर चोट की वजह से डॉक्टर्स ने बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। जहां उसकी हालत चिन्ताजनक बताई गयी है।
