मुम्बई
डिप्टी सीएम के कार्यालय के बाहर लगी नेम प्लेट को महिला ने तोड़ा

घटना पर क्या बोले फडणवीस ?
मुंबई। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के कार्यालय के बाहर लगी नेमप्लेट को तोड़ने की घटना सामने आई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, एक महिला ने दक्षिण मुंबई स्थित मंत्रालय में फडणवीस के कार्यालय के बाहर लगी नेमप्लेट को तोड़कर उसे फर्श पर पटक दिया। पुलिस अब उस महिला की तलाश में जुटी है। यह घटना गुरुवार शाम करीब 6.30 बजे की है।
अधिकारियों के अनुसार, महिला बिना वैध प्रवेश पास के मंत्रालय में घुस गई। शुरुआती जांच में पता चला है कि महिला ने सुरक्षा गार्डों को बताया था कि उसने अपना बैग सचिवालय में भूल दिया है और उसे वापस लेने आई है। इसके बाद वह उपमुख्यमंत्री के कार्यालय के पास पहुंची और वहां नेमप्लेट को तोड़कर नीचे फेंक दिया। घटना के बाद महिला तुरंत मंत्रालय से बाहर चली गई।
घटना पर क्या बोले फडणवीस ?
फडणवीस ने कहा कि, “अधिकारी पता लगाएंगे कि महिला को कोई शिकायत थी या नहीं। फडणवीस शुक्रवार को सरकार की प्रमुख लाडकी बहिन’ योजना के संबंध में एक कार्यक्रम के लिए शिरडी में थे। भाजपा नेता ने कहा, ‘‘अगर हमारी बहन नाराज हैं, तो हम यह समझने की कोशिश करेंगे कि समस्या क्या है और यह भी जांच करेंगे कि क्या उन्हें जानबूझकर भेजा गया था।’’