Connect with us

वाराणसी

डंपर की टक्कर से बाइक सवार की मौत, परिजनों ने लगाया जाम

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। जिले के मिर्जामुराद क्षेत्र में सोमवार सुबह तेज रफ्तार डंपर ने एक बाइक सवार को रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान डोमैला गांव निवासी मिथलेश बिंद के रूप में हुई है। इस हादसे में छतेरी प्राथमिक विद्यालय की अध्यापिका साजिदा बेगम के पति भी गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद, स्थानीय लोगों ने डंपर का पीछा किया, लेकिन वह फरार हो गया। हादसे की सूचना पाकर परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और नाराजगी जताई। इसके बाद, ग्रामीणों ने बाबतपुर-कछवा रोड पर जाम लगा दिया, जिससे यातायात व्यवस्था प्रभावित हो गई।

Loading...

जाम की सूचना मिलने पर कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई और परिजनों को समझाने का प्रयास किया। हालांकि, ग्रामीण मुआवजे की मांग के साथ ही जिलाधिकारी को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़े रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page