Connect with us

मऊ

ठंड में स्वास्थ्य को लेकर डॉ. संजय सिंह की चेतावनी

Published

on

मऊ (जयदेश)। गलन और शीतलहर के मौसम में लगातार हो रहे बदलाव से स्वास्थ्य पर गंभीर असर पड़ सकता है। खासतौर पर ठंड के मौसम में हृदय रोगियों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की आवश्यकता होती है। किसी भी प्रकार की परेशानी महसूस होते ही तुरंत चिकित्सक से संपर्क करना चाहिए। इस मौसम में वृद्ध और नवजात बच्चों को विशेष ध्यान की जरूरत होती है क्योंकि उन्हें स्वास्थ्य समस्याएं जल्दी घेर सकती हैं।

इसके अलावा सांस संबंधी रोगों से पीड़ित व्यक्तियों के लिए भी यह समय खतरनाक साबित हो सकता है। इसलिए किसी भी आकस्मिक समस्या का सामना करते ही चिकित्सक से तुरंत संपर्क करना बेहद महत्वपूर्ण होता है। यह बातें प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. संजय सिंह ने ग्रामसभा अछार में आयोजित निःशुल्क चिकित्सा शिविर के दौरान व्यक्त की।

उन्होंने मौसमी रोगों से बचाव के उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस शिविर में 75 मरीजों की शुगर, ब्लड प्रेशर और आंखों की जांच की गई।

इसके अलावा बांझपन रोग के बारे में लोगों को जागरूक करते हुए उन्हें आईवीएफ तकनीक के बारे में भी बताया गया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page