वाराणसी
टड़िया नदी के पास बाढ़ में उतराया मिला युवक का शव
वाराणसी। लोहता, चार दिन पहले घर से निकले युवक का शव शनिवार को सुबह टड़िया मोहल्ला के नदी में उतराया मिला। आसपास के लोगों ने नदी में उतराया शव की सूचना कोटवां पुलिस दी। सूचना पाकर मौके पर पहुचे कोटवां चौकी इंचार्ज दिनेश कुमार मौर्या ने लोहता थाना प्रभारी राजेश त्रिपाठी को दिया व तैराकों को बुलाकर शव को नदी से बाहर निकलवाकर शिनाख्त कराने में जुटे रहे। वही शव के पास से आधार कार्ड मिला जहाँ पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दिया। पुलिस ने शव की शिनाख्त प्रताप सोनकर 22 वर्ष पुत्र बाबू लाल सोनकर ग्राम चंद्रा पार पोस्ट भपोरा थाना घोसी जनपद मऊ का निवासी था। वही मृतक के परिजनों ने बताया कि प्रताप सोनकर घर से 23 अगस्त 2022 को जोधपुर जाने के लिए कह कर निकला था, जो बनारस सम्भवतः घूमने के लिए मन बनाया होगा। फिलहाल नदी में शव मिलते ही लोगो मे हड़कम्प मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की एक वर्ष पहले शादी हुई थी जहां मौत की सूचना मिलते ही परिजन दहाड़े मार मार रोने लगे।मृतक दो भाइयों में सबसे छोटा था।
