वाराणसी
ट्रैवल संचालक का मोबाइल लूट बाइकर्स हुए रफूचक्कर
वाराणसी। राजातालाब चौकी अंतर्गत वसुंधरा पब्लिक स्कूल भीमचण्डी के पास ट्रेवल्स एजेंसी के संचालक हेमंत कुमार शर्मा रात को घर जाते समय लगभग 8: 30 बजे लुटेरों का शिकार हो गये। उन्हें एक फोन कॉल आया और रास्ते में रुके तो दो बाइक सवार जख्नी रोड से आ रहे थे और मौका पाते ही उनका मोबाइल छीनकर फरार हो गए। पीड़ित ने तुरंत बाइक सवार लुटेरों का पीछा किया लेकिन लुटेरे तेज बाइक चलाते हुए रफूचक्कर हो गये।

इस घटना के बाद हेमंत राजातालाब चौकी पर गए और प्रार्थना पत्र दिया। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। अभी मोबाइल लूटने वाले लुटेरों का पुलिस कोई सुराग नहीं लगा पाई है। पीड़ित के अनुसार, मोबाइल की कीमत लगभग बीस हजार है। राजातालाब चौकी के पुलिस ने जब पीड़ित से कहा कि मोबाइल गुम होने की सूचना दर्ज करा दीजिए लेकिन पीड़ित नहीं माना और तहरीर देकर चला गया।
