मिर्ज़ापुर
ट्रैक्टर-ट्राली से टक्कर में बाइक सवार युवक की मौत
मड़िहान (मीरजापुर)। राजगढ़ थाना क्षेत्र के राजगढ़-चुनार संपर्क मार्ग पर इंद्रपुर गांव में रविवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बाइक सवार सुरेश कुमार (निवासी भैसवार, थाना घोरावल, सोनभद्र) की ट्रैक्टर-ट्राली से टकराने के कारण मौके पर ही मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, सुरेश कुमार किसी काम से राजगढ़-चुनार मार्ग से गुजर रहे थे। जैसे ही वह इंद्रपुर गांव पहुंचे, उनकी बाइक अनियंत्रित होकर आगे चल रही ट्रैक्टर-ट्राली में घुस गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि उनका सिर बुरी तरह फट गया और उन्होंने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

घटना की सूचना मिलते ही राजगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रैक्टर-ट्राली को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मृतक के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी है। हादसे से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
