Connect with us

वाराणसी

ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक की मौत

Published

on

Loading...
Loading...

सीमा विवाद में उलझी दो थानों की पुलिस

वाराणसी। कैंट थाना क्षेत्र के लालपुर में बुधवार को सुबह घर से सब्जी खरीदने गए 23 वर्षीय युवक की ट्रैक्टर के चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना की जानकारी होते ही उसके परिवार में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पाकर लालपुर और कैंट थाना की पुलिस पहुंची थी, लेकिन दोनों थानों की सीमा के विवाद में घंटे तक शव को किसी ने कब्जे में नहीं लिया था। इसके वजह से युवक के परिवार के लोग भी परेशान हो गए थे।

Loading...

जानकारी पाकर हुकूलगंज और खजूरी के पार्षद भी घटनास्थल पर पहुंचे थे। किसी तरह विवाद सुलझाने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page