Connect with us

पूर्वांचल

ट्रेन से कटकर व्यक्ति की मौत

Published

on

Loading...
Loading...

मिर्जापुर। कछवां थाना क्षेत्र के जमुवारी गांव के सामने वाराणसी वाया इलाहाबाद रेलवे लाइन रूट पर मंडुवाड़ीह नई दिल्ली एक्सप्रेस ट्रेन से एक अज्ञात 55 वर्षीय अधेड़ की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। जिसकी सूचना स्थानीय लोगों ने कछवां रोड रेलवे स्टेशन के रेलवे स्टेशन मास्टर ने मेमो के द्वारा कछवां पुलिस को दिया। जिस पर कछवां पुलिस के भैंसा चौकी प्रभारी लल्लन यादव मय फोर्स घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

Loading...

वहीं उन्होंने बताया कि, अधेड़ व्यक्ति काला पैंट और फिरोजी कलर का शर्ट पहना हुआ है और ट्रेन से कटकर उसकी मौत हुई है। पहचान कराने का काफी प्रयास किया गया लेकिन आसपास के लोग उसका पहचान नहीं कर पाये। इसलिए उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और वहीं उसके शव को मोर्चरी में रखवा जाएगा। अगर पहचान होगी तो शव को परिजनों को सुपुर्द किया जाएगा अन्यथा अंतिम संस्कार पुलिस के द्वारा कराया जाएगा।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page