पूर्वांचल
ट्रेन से कटकर युवक की मौत, स्वजनों में मचा कोहराम
मिर्जापुर। कछवां थाना क्षेत्र के जमुवारी गांव के सामने वाराणसी वाया इलाहाबाद रेलवे लाइन रूट पर मंडुवाड़ीह नई दिल्ली एक्सप्रेस ट्रेन से सोमवार को एक अज्ञात 55 वर्षीय अधेड़ की ट्रेन दुर्घटना में कटकर मौत हो गई। जिसकी सूचना स्थानीय लोगों ने कछवां रोड रेलवे स्टेशन के रेलवे स्टेशन मास्टर ने मेमो के द्वारा कछवां पुलिस को दिया। जिस पर कछवां पुलिस के भैंसा चौकी प्रभारी लल्लन यादव मय फोर्स घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

वहीं उन्होंने बताया कि, अधेड़ व्यक्ति काला पैंट और फिरोजी कलर का शर्ट पहना हुआ है और ट्रेन से कटकर उसकी मौत हो गई है। पहचान कराने का काफी प्रयास किया गया लेकिन आसपास के लोग उसका पहचान नहीं कर पाये। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया था। वहीं खबर वायरल होने के बाद जनपद वाराणसी के मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के गौर गांव के लोगों को जब इस घटना की सूचना मिली तो वह सभी आनन-फानन में भाग कर मोर्चरी पहुंचे जहां उन्होंने शव की पहचान लापता मुरारी चौबे (सुरेन्द्र चौबे) के रूप में की। स्वजनों ने बताया कि, सोमवार को प्रातः घर से पैदल निकले थे और रात तक वापस नहीं लौटे घर के लोग काफी परेशान थे और खोजबीन भी कर रहे थे।
