Connect with us

गाजीपुर

ट्रेन से कटकर अधेड़ की दर्दनाक मौत

Published

on

Loading...
Loading...

नंदगंज (गाजीपुर)। शहर कोतवाली क्षेत्र के अतरौली स्थित समर्थ ढाबा के पीछे शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसे में अधेड़ व्यक्ति की ट्रेन से कटकर मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा करीब सायं 3 बजे हुआ।

जानकारी के अनुसार, मृतक रमाशंकर पासी (50), निवासी हेतिमपुर गांव, रेलवे ट्रैक पार कर रहे थे। इस दौरान तेज रफ्तार से आ रही ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

Loading...

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पत्नी मनीषा देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। महाराजगंज चौकी इंचार्ज अतुल मिश्र ने बताया कि मृतक के बेटे द्वारा ट्रेन से कटकर हुई मौत की तहरीर दी गई है। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page