Connect with us

अपराध

ट्रेन के सामने कूदकर जान देने वाली महिला की हुई शिनाख्त

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। चंद्रा चौराहा रेलवे क्रॉसिंग के पास ट्रेन के सामने कूदकर जान देने वाली महिला की पहचान नेवादा (चौबेपुर) निवासी 56 वर्षीय सुखिया देवी के रूप में हुई है। उनके बेटे संदीप ने शव की शिनाख्त की।

Loading...

सारनाथ थाना प्रभारी परमहंस गुप्ता के अनुसार, सुखिया देवी 15 अक्तूबर की शाम 5:30 बजे घर से निकली थीं, जिसके बाद परिजनों ने चौबेपुर थाने में उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। परिजनों ने बताया कि सुखिया देवी का अपनी जेठानी के साथ झगड़ा हुआ था। जिसके बाद वह नाराज होकर घर से चली गई थीं। सुखिया देवी के तीन पुत्र हैं।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page