Connect with us

वाराणसी

ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी।रोहनिया मिल्कीचक्र रेलवे क्रॉसिंग के बगल में टोडरपुर गांव के सामने बुधवार की बीती रात में ट्रेन से कटकर मिल्कीचक निवासी मंशाराम हरिजन नामक लगभग 30 वर्षीय युवक की मौत हो गयी। जिसकी सूचना मिल्कीचक ग्राम प्रधान प्रतिनिधि एवं जिला पंचायत सदस्य ललित यादव ने पुलिस को दी। सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंचे राजातालाब चौकी इंचार्ज अविनाश कुमार सिंह ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा।

Loading...

प्राप्त जानकारी के अनुसार रोहनिया थाना क्षेत्र के मोहनसराय पुलिस चौकी अंतर्गत मिल्कीचक निवासी रामदुलार हरिजन के दो पुत्रों में मृतक मंशाराम छोटा था। मृतक मंशाराम मजदूरी का काम करता था जिनको दो लड़की आरोही, करीना और एक लड़का कार्तिक है।घटना की सूचना मिलते ही मां शिवानी तथा पत्नी किरन सहित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया और गांव में सन्नाटा पसर गया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page