Connect with us

वाराणसी

ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। कपसेठी थाना क्षेत्र के घोसिला गांव के सामने गुरुवार को भर में ट्रेन की चपेट में आने से देवी शंकर सिंह नामक 67 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे कपसेठी थाना‌ प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Loading...

जानकारी के अनुसार, देवी शंकर सिंह घोसिला गांव के निवासी थें। वह 4 बजे भोर में रोज की तरह टहलने निकले थें। इसी दौरान काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गए। वह अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए। मृतक देवी शंकर सिंह के 4 बेटे हैं। पुत्र रजनीश कुमार सिंह ने बताया कि, पापा कि मानसिक हालत ठीक नहीं थी। वह एक महीने पहले महाराष्ट्र से गांव आए थें।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page