Connect with us

वायरल

ट्रांसफार्मर में आग लगी, बिजली आपूर्ति बाधित

Published

on

Loading...
Loading...

आग की लपटें देख लोगों की भीड़ लगी, मरम्मत जारी

देवरिया जिले के नगर पंचायत पथरदेवा क्षेत्र के महुआरी के समीप पकहां-कंचनपुर मुख्य मार्ग पर सोमवार को 250 केवीए ट्रांसफार्मर में अचानक आग लग गई। इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। देखते ही देखते ट्रांसफार्मर से तेज लपटें उठने लगीं, जिससे आसपास के दुकानदारों और राहगीरों में दहशत फैल गई। कुछ ही देर में मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।

जानकारी के अनुसार, यह ट्रांसफार्मर कस्बा पथरदेवा और महुआरी क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति करता है, जो कबिलासवा स्थित विद्युत उपकेंद्र से संचालित होता है। आग लगने की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने तुरंत विद्युत उपकेंद्र को अवगत कराया।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एहतियातन तत्काल बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि आग की लपटें काफी ऊंची उठ रही थीं और कुछ समय के लिए आसपास के क्षेत्र में धुआं फैल गया था। हालांकि, इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है।

Advertisement

विद्युत विभाग के जेई राजनाथ यादव ने बताया कि 250 केवीए का ट्रांसफार्मर आग से क्षतिग्रस्त हो गया है। उन्होंने जानकारी दी कि आवश्यक उपकरण और सामग्री मंगाई जा रही है। जेई यादव ने आश्वासन दिया कि ट्रांसफार्मर की मरम्मत कर जल्द से जल्द विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। फिलहाल, क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित है, जिससे स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page