Connect with us

वाराणसी

ट्रांसपोर्ट गोदाम में भीषण आग, करोड़ों का सामान जलकर खाक

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी के रोहनिया मोहनसराय बैरवन में स्थित जीआरपी लॉजिस्टिक्स और दीपक ट्रांसपोर्ट एजेंसी के गोदाम में सोमवार शाम अचानक भयंकर आग लग गई। इस आग में करोड़ों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया।

गोदाम के मालिक अश्वनी पांडे के अनुसार, दो ट्रक गुजरात से जीरो कंपनी का माल लेकर आए थे। जब वे मोहनसराय पुलिस चौकी के पीछे अन्य ट्रक से सामान उतरवा रहे थे, तभी एक चालक ने आग लगने की सूचना दी। गोदाम में पहुंचने पर उन्होंने देखा कि आग ने विकराल रूप ले लिया है और दोनों ट्रक भी उसकी चपेट में आ गए।

Advertisement

आग इतनी भीषण थी कि इसका धुआं हाईवे तक दिखाई देने लगा, जिससे आसपास के इलाके में अफरातफरी मच गई। फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गईं।

अश्वनी पांडे ने बताया कि गोदाम में कई कंपनियों का माल रखा हुआ था, जिसमें मिक्सर, थर्मो स्टील बॉटल समेत लगभग 2,000 कार्टन सामान जल गया। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार, करीब ढाई करोड़ रुपये की क्षति हुई है।

फायर ब्रिगेड के अधिकारियों ने आग का कारण शॉर्ट सर्किट बताया है। मामले की जांच के लिए एक टीम कल गोदाम का निरीक्षण करेगी और लाइसेंस व अन्य दस्तावेजों की जांच की जाएगी।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page