Connect with us

वाराणसी

ट्रक की चपेट में आने से अर्ध विक्षिप्त व्यक्ति की मौत

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। स्थानीय थाना क्षेत्र के मोहनसराय चौराहा स्थित हाईवे पर गुरुवार को सुबह 6 बजे सड़क पार करते समय राजातालाब की तरफ से अखरी की ओर जा रही ट्रक की चपेट में आने से अर्ध विक्षिप्त लगभग 40 वर्षीय व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद ट्रक वाला मौके से फरार हो गया।

Loading...

घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे मोहन सराय चौकी के पुलिस तथा हाईवे के कर्मचारियों ने एंबुलेंस से उक्त घायल अर्ध विक्षिप्त व्यक्ति को इलाज के लिए कबीरचौरा स्थित जिला अस्पताल में भेजा। मोहनसराय चौकी इंचार्ज राहुल रंजन ने बताया कि, कबीरचौरा स्थित जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उक्त अर्ध विक्षिप्त घायल व्यक्ति की मौत हो गयी।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page