Connect with us

गाजीपुर

ट्रक और ट्रेलर की टक्कर, दो घायल

Published

on

Loading...
Loading...

मोहम्मदाबाद (गाजीपुर)। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यह दुर्घटना चांदपुर टोल प्लाजा के निकट चैनल नंबर 335 के पास घटी, जब एक ट्रेलर ने लकड़ी से भरे ट्रक को ओवरटेक करने के प्रयास में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, लकड़ी लदा ट्रक सुल्तानपुर से बिहार की ओर जा रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रेलर ने अनियंत्रित होकर ट्रक में टक्कर मार दी। इस हादसे में ट्रक चालक अमेठी निवासी विद्यासागर यादव व खलासी प्रशांत यादव गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही यूपीडा की सहायता टीम मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को ट्रक के केबिन से बाहर निकालकर एंबुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहम्मदाबाद पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने दोनों की हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।

टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। यूपीडा के मुख्य सुरक्षा अधिकारी भारत यादव ने जानकारी दी कि दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क किनारे हटाकर मार्ग को सामान्य कर दिया गया है। फिलहाल यातायात पूर्ववत सुचारु है।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page