Connect with us

अपराध

ट्यूशन टीचर पर छेड़छाड़ का आरोप, बच्ची को जान से मारने की धमकी

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। जिले के शिवपुर थाने में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक ट्यूशन टीचर पर कक्षा 2 की बच्ची से छेड़छाड़ करने का आरोप लगा है। पीड़ित बच्ची की मां ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। महिला ने बताया कि जब वह और उसका पति बीमार थे, तब ट्यूशन टीचर ने 8 साल की बच्ची के साथ छेड़छाड़ की। जब बच्ची ने विरोध किया तो आरोपी ने बच्ची को अपहरण, दुष्कर्म और तेजाब से जलाने की धमकी दी।

Loading...

आरोपी की पहचान शौर्य वर्धन के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी और 20 अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। शिवपुर थाना प्रभारी उदयवीर ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page