Connect with us

गाजीपुर

ट्यूबवेल के कुएं में गिरने से अधेड़ की मौत

Published

on

Loading...
Loading...

दुल्लहपुर (गाजीपुर) जयदेश। स्थानीय थाना क्षेत्र के कटौली ग्राम निवासी फौजदार चौहान (75) पुत्र स्वर्गीय पुनवासी चौहान की निजी ट्यूबवेल के कुएं में गिरने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार होली के दिन दोपहर करीब 2 बजे फौजदार चौहान गांव में लोगों के साथ रंग-अबीर खेलकर और छोटे बच्चों को आशीर्वाद देने के बाद अपने घर से कुछ दूरी पर स्थित निजी ट्यूबवेल पर आराम करने चले गए। काफी देर तक जब वह घर वापस नहीं लौटे तो परिजनों को चिंता हुई। इसके बाद घर के सदस्य उन्हें बुलाने के लिए ट्यूबवेल पर पहुंचे, लेकिन वहां वह दिखाई नहीं दिए।

तलाश करने पर जब ट्यूबवेल के अंदर देखा गया तो उनकी चप्पल कुएं के पास लटकी हुई दिखाई दी। अंदर झांककर देखने पर वह कुएं में अचेत अवस्था में पड़े मिले। यह दृश्य देखते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। आनन-फानन में उन्हें बाहर निकालकर एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

बताया जा रहा है कि फौजदार चौहान की उम्र लगभग 75 वर्ष थी। उन्होंने अपने पीछे दो पुत्र और तीन पुत्रियां छोड़ी हैं। सभी बच्चों की शादी हो चुकी है। बड़ा पुत्र कन्हैया चौहान दुबई में रहता है, जबकि छोटा पुत्र लल्लन चौहान मुंबई में रहता है। परिवार के अनुसार छोटे पुत्र लल्लन चौहान के मुंबई से आने के बाद 5 मार्च को गाजीपुर में उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दर्दनाक घटना से पूरे गांव में शोक का माहौल है और परिवार में मातम पसरा हुआ है।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page