Connect with us

वायरल

टेरर फंडिंग मामले में एनआईए का पांच राज्यों में छापा

Published

on

Loading...
Loading...

नई दिल्ली। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने शनिवार को टेरर फंडिंग मामले में जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संदिग्धों की खोज में 5 राज्यों के 30 स्थानों पर छापेमारी की। इस कार्रवाई के दौरान एनआईए ने कई आपत्तिजनक सामग्री बरामद की और कई संदिग्धों को हिरासत में लिया।

एनआईए की यह छापेमारी दिल्ली, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, जम्मू-कश्मीर और असम में हुई।एनआईए के अनुसार, दिल्ली के मुस्तफाबाद स्थित एक मदरसे पर छापा मारते हुए एक संदिग्ध को पकड़ा गया। तड़के 3 बजे से शुरू हुई इस कार्रवाई के तहत महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजी नगर में एक मौलवी को भी हिरासत में लिया गया।

Loading...

इसके अलावा जालना और मालेगांव से भी एक-एक संदिग्ध को पूछताछ के लिए पकड़ा गया। जम्मू-कश्मीर के बारामुला के सांगली इलाके में इकबाल भट्ट के घर और दक्षिण कश्मीर के विभिन्न स्थानों पर भी छापेमारी हुई। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर और मेरठ में भी एक-एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया, जबकि असम के गोलपारा जिले से आठ संदिग्धों को पूछताछ के लिए पकड़ा गया।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page